विवि ने अवैध निर्माण को रोका
दरभंगा, मई 11 -- दरभंगा। लनामिवि के कादिराबाद (हनुमान मंदिर) के पास स्थित होमगार्ड परिसर में जिला प्रशासन की ओर से बिना सूचना या आदेश के अवैध निर्माण कार्य शुरू किए जाने की सूचना मिली। विश्वविद्यालय के गार्ड द्वारा रोके जाने पर निर्माण कर्ताओं ने डीएम का आदेश पढ़कर एफआईआर दर्ज करने की बात कही और डराया भी। इसकी सूचना पाकर विवि के भू-संपदा पदाधिकारी डॉ. कामेश्वर पासवान ने डीसीएलआर से फोन पर बात करते हुए अवैध निर्माण का काम रोकने को कहा। इस पर डीसीएलआर ने कहा कि होमगार्ड के सार्जेंट ने हमें नहीं बताया कि यह जमीन विवि की है। फिलहाल काम को रोक दिया गया है। यह भी पढ़ें- आसान यह भी पढ़ें- आसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.