मेरठ, मार्च 20 -- मेरठ मंडल के कॉलेज चौधरी चरण सिंह विवि को बाइपास कर स्वायत्तता (ऑटोनोमी) नहीं ले सकेंगे। स्वायत्तता के इच्छुक कॉलेजों को पहले चौधरी चरण सिंह विवि को प्रस्ताव देना होगा। संबंधित कॉलेज स्वायत्तता के लिए यूजीसी के मानक पूरे करता है या नहीं, इसकी जांच करेगा। यदि विवि संतुष्ट होता है तो कॉलेज को आगे की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मिलेगी। अप्रत्यक्ष रूप से विवि की सहमति के बिना कोई भी कॉलेज ऑटोनॉमी लेकर सीसीएसयू से अलग नहीं हो सकेगा। हाल में एक निजी कॉलेज द्वारा विवि की जानकारी के बिना ऑटोनोमी स्टेटस लाने के बाद विवि ने भविष्य के लिए यह व्यवस्था की है। कार्यपरिषद की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। विवि प्रशासन के अनुसार हाल में एक कॉलेज ऑटोनोमी स्टेटस लेकर आया। प्रक्रिया शुरू करने से पहले विवि को कुछ भी जानकारी नहीं दी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.