पटना, अगस्त 12 -- राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन ने कहा है कि विश्वविद्यालयों को जेन-जी की बदलती सोच और आकांक्षाओं को समझना होगा। विद्यार्थियों के साथ संवाद के जरिए उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने तथा उनके लिए सकारात्मक माहौल बनाने पर गंभीरता से काम करना होगा। राज्यपाल बुधवार को लोक भवन में राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में उच्च शिक्षा की व्यवस्था में बेहतर बदलाव आ रहे हैं। व्यवस्था में बड़े बदलाव की नहीं, बल्कि समय-समय पर जरूरी सुधार और बेहतर समन्वय की जरूरत है। नीतियां बदलती रहती हैं, लेकिन उनका सही अर्थ समझना और सही तरीके से लागू करना जरूरी है। उन्होंने कुलपतियों के कार्यों की प्रशंसा भी की। यह भी पढ़ें- पीपीयू : परीक्षा नियंत्रक को...