लखनऊ, अगस्त 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में विद्यार्थियों की ओर से ऑनलाइन मंगवाई जा रही सामग्री व कूरियर की डिलिवरी के समय गेट पर ही जांच होगी। हॉस्टल व कैंटनी में समय-समय पर नशे की रोकथाम के लिए औचक निरीक्षण व जांच किया जाएगा। शिक्षण संस्थानों के 500 मीटर के दायरे में नशे की सामग्री की बिक्री पर रोक रहेगी।

नशा मुक्ति के लिए दिशा-निर्देश नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सख्ती के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय व कॉलेजों में इसके रोकथाम के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विधानभवन में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने इसे लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की। नशे की लत वाले छात्रों को चिह्नित कर उनकी काउंसिलिंग होगी। अभिभावकों से संवाद होगा और...