विवि कैम्पस में हजारों छात्रों ने एक साथ पढ़ीं पुस्तकें
कानपुर, जुलाई 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू व इससे संबद्ध कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा व औरैया स्थित महाविद्यालयों में एक पुस्तक पढ़ें अभियान चलाया गया। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे व्यक्तित्व निर्माण, सकारात्मक चिंतन, नैतिक मूल्यों एवं जीवन दृष्टि के विकास का आधार हैं। यह अभियान विद्यार्थियों में नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विवि परिसर में भी छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: विद्यार्थियों को पढऩे की आदत अपनाने का संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.