विवि कैंपस एवं कॉलेजों में बन जाएंगी शोधपीठ
मेरठ, जुलाई 22 -- 50 साल और इससे अधिक पुराने तथा पांच हजार से अधिक छात्र संख्या वाले राज्य विवि एवं कॉलेजों में भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रवर्तकों के नाम पर प्रस्तावित शोधपीठ के दायरे में विवि कैंपस और शहर के कॉलेज भी आएंगे। इस प्रस्ताव का लाभ मेरठ शहर के पांच डिग्री कॉलेजों को मिलना तय है। विवि कैंपस भी इस दायरे में आएगा। इन सभी में भारतीय ज्ञान प्रवर्तकों के नाम पर शोधपीठ बन जाएंगी। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में उक्त प्रस्ताव पर मुहर लग गई। इन शोधपीठों में भारतीय आचार्यों, दार्शनिकों, वैज्ञानिकों और चिंतकों के योगदान पर अनुसंधान, अभिलेखीकरण एवं व्यापक प्रसार होना है। विद्यार्थियों और शोधार्थियों में तार्किकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं वैश्विक उपयोगिता के प्रति जागरुकता भी विकसित होगी. यह भी पढ़ें- राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.