मोतिहारी, मार्च 31 -- मोतिहारी,निप्र। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 4 अप्रैल को महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। इसको लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। दीक्षांत समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व सांसद राधा मोहन सिंह शामिल होंगे। इस दौरान विश्वविद्यालय के 23 टॉपर छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। महर्षि कन्नड गोल्ड मेडल,महर्षि सुश्रुत गोल्ड मेडल, आर्यभट्ट गोल्ड मेडल ,महर्षि वाल्मीमि गोल्ड मेडल दिये जायेंगे: दीक्षांत समारोह में महर्षि कन्नड गोल्ड मेडल,महर्षि सुश्रुत गोल्ड मेडल, आर्यभट्ट गोल्ड मेडल ...