मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के 20 अतिथि शिक्षकों को नया कॉलेज मिला है। नियमित शिक्षकों की नियुक्ति के बाद इन 20 अतिथि शिक्षकों के लिए उस कॉलेज में जगह नहीं थी।जिस कॉलेज में संबंधित विषय का पद रिक्त था, वहां इन्हें सामंजित करने को तबादला किया गया है। इन अतिथि शिक्षकों को तत्काल नई जगह पर योगदान देने का निर्देश मिला है। कई अतिथि शिक्षकों को दूसरा जिला मिला है। कई इसी जिले में एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज में भेजे गए हैं। आरडीएस, डीसी कॉलेज हाजीपुर, साइंस कॉलेज, बीएमडी कॉलेज, जेबीएसडी कॉलेज, एलएनडी कॉलेज मोतिहारी, एमएसकेबी कॉलेज, एमएस कॉलेज, नीतीश्वर कॉलेज, रामेश्वर कॉलेज समेत अन्य कॉलेज के शिक्षक अपने विषय के अनुसार दूसरी जगह स्थानांतरित किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...