मथुरा, मार्च 23 -- संस्कृति विश्वविद्यालय के डिप्लोमा मैकेनिकल के 10 विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लि. द्वारा कैंपस प्लेसमेंट के दौरान किया गया। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी ने अच्छे वेतनमान पर नौकरी का अवसर दिया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है। संस्कृति प्लेसमेंट सेल के आनंद कुमार तिवारी ने बताया कि जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लि. देश की अग्रणी टायर निर्माण कंपनियों में शामिल है, जो वर्ष 1977 से रेडियल टायर तकनीक में विशेषज्ञता रखती है। नई दिल्ली स्थित मुख्यालय वाली यह कंपनी ट्रक-बस रेडियल सेगमेंट में अग्रणी है और 100 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विभिन्न प्रकार के टायरों का निर्माण करती है। भारत में 9 और मेक्सिको में 3 संयंत्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.