मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रकवि दिनकर अकादमी एवं भारतीय युवा रचनाकार मंच के संयुक्त तत्वावधान में छोटी सरैयागंज स्थित श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट भवन के सभागार में राष्ट्रकवि दिनकर जयंती पर शुक्रवार को समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। इस दौरान विवि के हिंदी पाठ्यक्रम में दिनकर की कृतियों को शामिल करने की मांग की गई।मुख्य अतिथि बिहार विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. भगवान लाल सहनी, जयंती समारोह के अध्यक्ष आचार्य चंद्र किशोर पाराशर, अधिवक्ता अरुण कुमार शुक्ला, नवयुवक समिति के अध्यक्ष डॉ. रमेश केजरीवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि दिनकर साहित्य कालजई है। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व अमर है। देश के विश्वविद्यालयों में दिनकर साहित्य को पाठ्यक्रम में शामिल...