मथुरा, मार्च 13 -- संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट के दौरान ऑनलाइन कोडिंग एडटेक कंपनी 'कोडिंग निंजा' में नौकरी मिली है। कंपनी ने विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा के छह विद्यार्थियों को एडमीशन काउंसलर के पद पर चयनित किया है। चयन पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्कृति प्लेसमेंट सेल के अधिकारी आनंद कुमार तिवारी ने बताया कि कंपनी ने संस्कृति विवि के एमबीए, बीटेक और बीसीए के विद्यार्थी मयूख राज, शिवानी गौतम, बाबी सिंह पनवर, संस्कृति पांडे, तरुन सिंह और दीपांशु शर्मा को चयनित किया है। विद्यार्थियों के चयन पर विवि की सीईओ डी. मीनाक्षी शर्मा और कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी ने उन्हें बधाई देते हुए कंपनी में मन लगाकर काम करने और विश्वविद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.