मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि के व्यावसायिक शिक्षा कर्मियों ने रविवार को रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा से मुलाकात की। संघ के सचिव उज्जवल कुमार ने बताया कि उन्होंने रजिस्ट्रार को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें 25 वर्षों से विश्वविद्यालय स्नाकोत्तर विभाग एवं विश्वविद्यालय के क्षेत्राधीन अंगीभूत महाविद्यालयों के व्यावसायिक पाठ्यक्रम में सेवा दे रहे तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई है। कुलसचिव को बताया गया कि इसको लेकर पटना हाईकोर्ट से भी आदेश प्राप्त है। वहीं, रजिस्ट्रार डॉ. समीर कुमार शर्मा ने सभी बिंदुओं पर जल्द निर्णय लेने की बात कही। मौके पर संगठन के अध्यक्ष, रवि शंकर व मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.