विवि के फार्मेसी संस्थान को पीसीआई से मिली मंजूरी
आगरा, अप्रैल 27 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पैरामेडिकल साइंसेस को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से सत्र 2026-27 के लिए मान्यता मिल गई है। निदेशक डॉ. रवि शेखर ने बताया कि एमफार्मा में फार्मास्युटिक्स, फार्माकोग्नॉसी और फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री में प्रवेश होंगे। बीफार्मा में 60 सीटें और डीफार्मा में 30 सीटें स्वीकृत हैं। फार्म-डी में भी प्रवेश होंगे। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.