मथुरा, अप्रैल 1 -- मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं शाखाओं से जुड़े चार होनहार पूर्व छात्रों का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में चयन हुआ है। इन छात्रों ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि विश्वविद्यालय का भी नाम रोशन किया है। मयंक राय (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, 2016-2020 बैच), निवासी गाजीपुर का चयन 64 वां स्थान पाकर कमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद पर हुआ है। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की। उनके पिता अजय कुमार राय किसान हैं तथा माता गृहिणी हैं। उनका लक्ष्य भविष्य में आईएएस बनना है। कृष्णांगी त्रिपाठी (बीकॉम ऑनर्स, 2018 बैच), निवासी वृंदावन, का चयन 48वां स्थान हासिल कर स्टेट जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर हुआ है। जीएलए से शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने सि...