विवि के छात्र आयुष ने बनाया सेफ रूट ऐप, सुरक्षित सफर में करेगा मदद
भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। विश्वविद्यालय के औद्योगिक संबंध एवं कार्मिक प्रबंध विभाग द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। विभाग के छात्र आयुष कुमार झा ने आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 'सेफ रूट' नामक एक उपयोगी मोबाइल ऐप विकसित किया है। यह ऐप लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसके जरिए उपयोगकर्ता सुरक्षित मार्ग चुनने, सड़क सुरक्षा संबंधी टिप्स पाने और आपात स्थिति में तुरंत सहायता संबंधी जानकारी हासिल कर सकेंगे। विभागाध्यक्ष और शिक्षकों ने आयुष की इस तकनीकी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक बताया है।विवि यह भी पढ़ें- विवि के छात्र आयुष ने बनाया सेफ रूट ऐप, सुरक्षित सफर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.