रांची, अप्रैल 15 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान (आरकेएमवीईआरआई) के छात्रों के एक समूह ने सात दिनी ग्रामीण जीवन और शिक्षण अनुभव कार्यक्रम के तहत दुबलाबेड़ा गांव में बुधवार को कृषि और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने ग्रामीण जीवन को करीब से समझते हुए लोगों से सीधा संवाद किया और उन्हें जागरूक किया। प्रवास के दौरान छात्रों ने ग्रामीणों को बाजार के जंक फूड के बजाय पारंपरिक और घर में बने पौष्टिक भोजन के महत्व को समझाया। आत्मनिर्भरता की दिशा में उन्होंने मशरूम उत्पादन और माइक्रोग्रीन्स की आधुनिक खेती की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। साथ ही फसलों में लगने वाले रोगों की पहचान और उनके जैविक उपचार के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा स्थानीय स्कूल में वृक्षारोपण अभियान चलाकर बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.