विवि के अर्थशास्त्र विभाग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर प्रमुख संवाददाता बीआरएबीयू के पीजी अर्थशास्त्र विभाग में मंगलवार सुबह 8.30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से विभाग में अफरातफरी मच गयी। घटना के समय विभाग में शिक्षक और छात्र मौजूद नहीं थे। आग लगने पर कर्मचारी पहुंचे और मेन लाइन के तार को काटकर आग पर काबू पाया। कर्मचारियों ने बताया कि आग लगने से पूरा कमरा धुएं से भर गया। दोपहर 12 बजे तक कमरे से दुर्गंध आ रही थी। आग लगने से कुछ कंप्यूटर और पंखे जल गए।उधर, विभाग में आग लगने के बाद बीआरएबीयू में फायर ऑडिट कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, बीआरएबीयू में अब तक फायर ऑडिट नहीं कराया गया है। इसके अलावा विवि के प्रशासनिक भवन और पीजी विभागों में आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र भी नहीं ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.