भागलपुर, अगस्त 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार के विद्यार्थियों की समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से सहयोग पोर्टल लांच कर दिया है। इस कार्यक्रम का सोमवार को समीक्षा भवन में सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव सहित सभी टीएमबीयू से जुड़े सभी कॉलेज के प्राचार्य और प्रतिनिधि मौजूद थे। पोर्टल के लोकार्पण के बाद बताया गया कि वह कैसे काम करेगा। 30 दिनों के भीतर ही मामले का निपटारा करना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला: घाटों पर पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, अस्थायी शौचालय की रहेगी सुविधाविद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शिकायत इसके तहत विद्यार्थी स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल और पढ़ाई से जुड़ी अपनी परेशानियां ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी छात्र को ऑनलाइन शि...