मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू की पीजी अर्थशास्त्र की शोध छात्रा अनुप्रिया ने रांची में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोधपत्र पेश किया। यह सम्मेलन गुरुवार को आयोजित किया गया था। शोधपत्र प्रस्तुतीकरण इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन डेवलपमेंट द्वारा श्रीकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के सहयोग से किया गया था। अनुप्रिया ने अपनी शोध निर्देशक विवि में अर्थशास्त्र के सहायक प्रोफेसर डॉ. रोजी सुलोचना के साथ संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया। प्रस्तुतीकरण में झारखंड में सूक्ष्म उद्यमों की समावेशी एवं सतत विकास में भूमिका, उनकी संभावनाओं, चुनौतियों और नीति-आधारित समाधान के लिए विकसित कंपोजिट इंडेक्स पद्धति पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.