मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में और बीआरएबीयू प्रशासन के विरोध में मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर काम किया। कर्मचारी संघ के सचिव गौरव ने बताया कि तीन दिन तक कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। उसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू किया जायेगा। इसके बाद सभी कर्मचारी कार्यालय की चाबी विवि प्रशासन को सौंप देंगे। विवि कर्मचारी महासंघ के महामंत्री राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विवि प्रशासन शिक्षकेतर कर्मचारियों के पदों का अतिक्रमण कर रहा है। उधर, विवि कर्मचारियों के आंदोलन को छात्र राजद ने भी समर्थन दिया है। छात्र राजद के चंदन यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन नियम-परिनियम को ताक पर रखकर कर्मचारियों को उनके अधिकार से वंचित कर रहा है, जिसका सीधा और तत्कालिक उदाहरण उपकुलसचिव 1 की नियुक्ति है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.