विवि कर्मियों की शिकायतों के समाधान को राज्यस्तरीय कोषांग बनेगा
पटना, अगस्त 21 -- सूबे के विश्वविद्यालय कर्मियों की शिकायतों के समाधान को राज्यस्तरीय कोषांग बनेगा। राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन ने शुक्रवार को यह निर्देश दिया। उन्होंने विश्वविद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की कमी को जल्द दूर करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। राज्यपाल लोकभवन में बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना भी की। राज्यपाल ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन और पेंशन का समय पर भुगतान, विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.