विवि कर्मचारियों का प्रदर्शन स्थगित
मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि में चल रहा कर्मचारियों का प्रदर्शन शुक्रवार को आधे दिन के बाद स्थगित कर दिया गया। कर्मचारी संघ के सचिव गौरव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के कारण कर्मियों ने आधे दिन के बाद प्रदर्शन स्थगित किया है। प्रदर्शन सोमवार से फिर से चलेगा। इस बीच शुक्रवार को विवि की तरफ से एक पत्र भी जारी किया गया। इस पत्र पर संघ के सचिव ने कहा कि पत्र में उनकी एक मांग को पूरी होने की बात है। बाकी मांगे पूरी होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Buxar News: वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.