बलिया, अप्रैल 12 -- बलिया, संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय और उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। इस परीक्षा में स्नातक/परास्नातक और डिप्लोमा स्तर के 35 हजार 957 छात्र तथा 48 हजार 511 छात्राएं (कुल 84,468 परीक्षार्थी) शामिल हो रहे हैं। इस परीक्षा में स्नातक के द्वितीय, चतुर्थ, छठें तथा बीएससी (कृषि) के आठवें सेमेस्टर समेत परास्नातक के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के नियमित, बैक पेपर, अंक सुधार एवं भूतपूर्व परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया जा रहा है। पहले दिन कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त ने किसान पीजी कालेज-रक्सा पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। अन्य केन्द्रों पर भी उन्होंने जांच की तथा परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए।विवि प्रशासन ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर ...