मथुरा, मार्च 22 -- ब्रज क्षेत्र में शिक्षा के नए मानक स्थापित करने, भावी पीढ़ी को नैतिक, समझदार और सामाजिक रूप से जागरूक बनाने के साथ उन्हें मूल्य आधारित शिक्षा देने का काम अब केडी विश्वविद्यालय मथुरा और वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर एक साथ मिलकर करेंगे। इस सम्बन्ध में केडी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी, कुल सचिव डॉ. विकास कुमार अग्रवाल तथा अंकुर कृष्ण दास उपाध्यक्ष वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। केडी विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति मनोज अग्रवाल ने कहा कि भारत की शिक्षा प्रणाली विश्व की सबसे बड़ी शिक्षा प्रणालियों में से एक है, लेकिन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लोकतंत्रीकरण में संरचनात्मक असमानताएं और विनियामक हस्तक्षेप बाधा उत्पन्न करते हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर के साथ मूल्य आधारित श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.