विवि अधिनियम के विरोध में 10 को करेंगे लोकभवन मार्च
पटना, अक्टूबर 7 -- विशिष्ट विवि अधिनियम के विरोध में 10 अक्तूबर को राज्यभर के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी पटना में एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे और लोकभवन मार्च करेंगे। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले यह प्रदर्शन होगा। मार्च जेडी वीमेंस कॉलेज से 12 बजे लोकभवन के लिए निकाली जाएगी। इससे पहले राज्य भर से आए शिक्षक- कर्मी कॉलेज में ही प्रदर्शन करेंगे। इसमें सेवानिवृत्त कर्मी भी शामिल होंगे। कार्यरत कर्मी आकस्मिक अवकाश लेकर प्रदर्शन और मार्च में शामिल होंगे। दरअसल शिक्षकों का कहना है कि यह अधिनियम विवि की प्रकृति में परिवर्तन कर सकता है। शिक्षकों का कहना है कि यह विवि की स्वायत्तता समाप्त करने की कोशिश है। पीपीयू के पटना स्थित महिला कॉलेजों का माता सीता विवि में विलय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.