नई दिल्ली, मार्च 30 -- 'बिग बॉस 18' फेम विवियन डीसेना और उनकी पत्नी नौरान अली माता-पिता बन गए हैं। उनके घर नन्हें मेहमान ने जन्म लिया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनकी पत्नी ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। विवियन ने लिखा, 'कुछ समय के लिए मैं लाइमलाइट से दूर हो गया था... लेकिन इसके पीछे बहुत बड़ी वजह थी। कुछ कहानियां बताई नहीं जातीं, उन्हें पहले जिया जाता है। मेरी चुप्पी ने ही सब कुछ कह दिया... हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है... और इस बार... हमारे घर एक राजकुमार ने जन्म लिया है।' इस बच्चे के जन्म से पहले विवियन तीन बेटियों के पिता थे। लायन उनकी बेटी है और दो सौतेली बेटियां है। उन्होंने साल 2022 में मिस्र की पत्रकार नौरान अली से शादी की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.