रांची, जून 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, झारखंड राज्य शाखा की बैठक बुधवार को अध्यक्ष डॉ नितिन मदन कुलकर्णी के कार्यालय में हुई। बैठक में दो जुलाई को एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया। आर्यभट्ट सभागार में समारोह होगा। इसमें शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा, युवा विकास, पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति तथा अन्य विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में समारोह की रूपरेखा, अतिथियों को आमंत्रित करने तथा आयोजन की विभिन्न तैयारियों पर चर्चा हुई। राज्यपाल को समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में शिवेंद्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य व उदय साहू उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- परिसर टिहरी के प्रो. वर्मा एशियाई एमिनेंट अवार्ड से सम्मानित

हिंदी हिन्दुस...