बगहा, अगस्त 12 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय भारतीय लोकतंत्र की शक्ति उसकी विविधता, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक सहभागिता में निहित है। बदलते सामाजिक-आर्थिक परिवेश में लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखने के साथ युवाओं में संवैधानिक चेतना और लोकतांत्रिक उत्तरदायित्व विकसित करना उच्च शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।उक्त बाते एमजेके कॉलेज के प्राचार्य डॉ नवल किशोर बैठा ने कही।

संगोष्ठी का आयोजन महारानी जानकी कुवर महाविद्यालय के पी.जी. राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में बुधवार को भारतीय लोकतंत्र में उभरती नई प्रवृत्तिया विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। संगोष्ठी में भारतीय लोकतंत्र के बदलते स्वरूप, नई राजनीतिक प्रवृत्तियों, जनभागीदारी, लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका, तकनीक एवं सोशल ...