पलामू, नवम्बर 19 -- विविधता पर एकरूपता थोपना चाहती है भाजपा : बिट्टू मेदिनीनगर। झारखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं पलामू के पूर्व जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। बिट्टू पाठक ने बुधवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा एकरूपता थोपने की राजनीति कर रही है, जबकि भारत की पहचान सांस्कृतिक विविधता और संवैधानिक मूल्यों से है। एक देश, एक चुनाव, एक देश, एक टैक्स के बाद अब एक देश, एक कानून का नारा दिया जा रहा है। समान अधिकार जरूरी हैं, लेकिन धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक पहचान की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। संविधान विविधता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...