विवि: छह साल बाद सीनेट की तीसरी बैठक की तैयारी
धनबाद, सितम्बर 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू में छह साल बाद सीनेट की तीसरी बैठक होगी। विवि प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। बैठक 30 सितंबर या उसके बाद कोई तिथि को हो सकती है। दीक्षांत समारोह अक्तूबर के पहले पखवाड़े में करने का लक्ष्य है। ऐसे में दीक्षांत समारोह के पहले सीनेट की बैठक कर डिग्री वितरण को मंजूरी समेत अन्य प्रस्ताव को हरी झंडी देने की तैयारी है।
सीनेट की बैठक विवरण पॉलीटेक्निक के अस्थायी विवि कार्यालय में पहली बैठक 15 फरवरी 2019 को हुई थी। सीनेट की पहली बैठक में तत्कालीन राज्यपाल सह वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विवि आई थीं। वहीं दूसरी सीनेट बैठक 28 जनवरी 2020 को हुई। विवि प्रबंधन ने सीनेट की तीसरी बैठक के लिए कुलपति की अध्यक्षता में कोर कमेटी गठित की है। चेयरमैन कुलपति, कन्वेनर रजिस्ट्रार डॉ राधानाथ त्रिपाठी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.