लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- कोतवाली क्षेत्र से एक 24 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया है। युवती का विवाह अगले माह तय होने के कारण परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार युवती 23 मार्च की सुबह करीब 6 बजे घर से अचानक लापता हो गई। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो वह घर में नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश की और रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। परिवार का कहना है कि विवाह की तैयारियां चल रही थीं, ऐसे में युवती के अचानक लापता होने से सभी लोग परेशान और चिंतित हैं। मामले को लेकर परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर युवती की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्...