रामनगर, अप्रैल 22 -- रामनगर। रामनगर में विवाह समारोह स्थल के बाहर युवकों में मारपीट हो गई। बीच बचाव को आए एक युवक के साथ आरोपियों ने मारपीट कर दी जिसमें युवक का हाथ फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज किया है। गौरव बंगारी लखनपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 19 अप्रैल को वह एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। आरोप लगाया कि विवाह समारोह से पहले उसके दोस्त प्रशांत मनराल को सलीम पेंटर व उसका बेटा पीट रहे थे। बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। इससे उसके हाथ पर गंभीर फ्रैक्चर आया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी सलीम पेंटर व उसके बेटे शानू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.