वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी, हिटी। लगन के सीजन में शहर और ग्रामीण इलाकों में एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत ने विवाह समारोहों की तैयारियों पर असर डाल दिया है। जरूरत के अनुसार सिलेंडर उपलब्ध न होने से परिवारों को मजबूरी में ब्लैक मार्केट का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां वाणिज्यिक सिलेंडर तीन हजार रुपये तक में बेचे जा रहे हैं। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। शादी-ब्याह वाले घरों में खाना बनाने के लिए अतिरिक्त सिलेंडरों की जरूरत होती है, लेकिन समय पर सप्लाई नहीं मिलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- कमर्शियल सिलेंडर को रोजाना 45 से 50 आवेदन कई परिवारों का कहना है कि एजेंसियों पर बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.