दरभंगा, अप्रैल 19 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के भपुरा गांव में विवाह समारोह के दौरान बिलौकी मांगने एवं ब्रह्मपूजा के लिए निकली महिलाओं पर उपद्रवियों ने ब्रह्मस्थान के पास रोड़ेबाजी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान भगदड़ मच गई। इस घटना में कई महिलाएं जख्मी हो गईं। दूल्हा जिस बग्घी पर बैठा था वह भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने मामले को शांत कराया। इस मामले में पीड़ित श्याम साहू ने गांव की ही आंगनबाड़ी सेविका कामिनी कुमारी के पति परशुराम साह उर्फ दिलीप साह, सुरेश साह, ऋषि साह, रवि साह, राहुल साह व रजत साह ने सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- छेड़खानी में हुई पिटाई तो नवविवाहिता के गहने छीने श्याम साहू ने बताया है कि उनके पुत्र सुमन कुमार की बारात कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर ज...