रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। विवाह समारोह में शामिल होने आई एक महिला ने बैग से जेवरात चोरी होने और विरोध करने पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। छोटी पत्नी रिजवान निवासी गंज जिला रामपुर यूपी ने बताया कि 28 मार्च को वह अपने परिवार के साथ काशीपुर में एक परिचित के घर विवाह समारोह में शामिल होने गई थी। इस दौरान उसने अपना बैग घर के एक सदस्य को सुरक्षित रखने के लिए दे दिया। खाना खाने के बाद जब वह वापस लौटी और कपड़े बदलने के लिए बैग उठाया तो उसकी चेन खुली मिली। बैग के अंदर देखने पर उसमें रखे सोने का हार, बुंदे, अंगूठी, टीका और चांदी के दो कड़े गायब थे। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में वहां मौजूद लोगों से शिकायत की तो उन्होंने उल्टा उसके साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.