काशीपुर, मार्च 14 -- बाजपुर, संवाददाता। बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मझरा खुशालपुर में शुक्रवार की रात आयोजित एक विवाह समारोह में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के लोग मामूली घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद तुरंत चौकी पुलिस पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया। मझरा खुशालपुर में एक विवाह समारोह चल रहा था। इस विवाह समारोह में डीजे के डांस को लेकर गांव के ही कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद गाली गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। हंगामे के बीच जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हंगामा कर रहे दोनों पक्षों के पांच लोगों को पकड़ लिया। बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र खड़ायत ने बताया कि दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.