रांची, अप्रैल 23 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत पिस्का के समीप आमटांड़ के पास गुरुवार शाम एक ऑटो पलट जाने से उसमें सवार सात महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार सिल्ली प्रखंड के बूढ़ा बेहरा गांव की करीब दस महिलाएं गांव के ही एक ऑटो से हालमाद गांव के बरवाटोली में मंटू बेदिया के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। शाम करीब छह बजे पिस्का के आमटांड़ के पास घाटी उतरने के दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ऑटो पलट गया।तीन यह भी पढ़ें- मृत ऑटो चालक के बुंडू स्थित ससुराल में मचा कोहराम महिलाएं रिम्स रेफर:हादसे में बिंदिया देवी, सोमला देवी और सारूबेला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उप...