गोंडा, मार्च 6 -- गोण्डा। शहर के एक मैरिज लान में पार्टी में शामिल होने गए परिवार के साथ कुछ लोगों ने दबंगई दिखाते हुए मारपीट की। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। शहर के साहबगंज स्टेशन रोड निवासी अमित अग्रवाल के मुताबिक बीते एक मार्च को वह अपने परिवार के साथ एक मैरिज लान में पार्टी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान वहां पर आरोपी अंकुर अग्रवाल अपने चार साथियों के साथ पीड़ित को देखते ही आग-बबूला हो गया। वह अपशब्द कहते हुए हाथापाई पर उतारू हो गया। यही नहीं कहने लगा कि तुम मेरे खिलाफ बहुत शिकायत करते हो आज मिले हो यहीं पर ठीक कर देता हूं। पीड़ित अमित अपने परिवार के साथ वहां से हटकर आगे जाने लगे तो पीछे आकर परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने बताया कि घटना की रिकार्डिंग सीसीटीवी कैमरे में मौजूद है। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.