उरई, दिसम्बर 4 -- उरई। शहर कोतवाली में माधोगढ़ कोतवाली के मिहोनी निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि घटना मंडपम गेस्ट हाउस की है। जहां पर सूरज निवासी मिहोना थाना माधोगढ़ समेत चार लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जब उसने उसका विरोध किया तो उसपर जानलेवा हमला भी कर दिया। इस पूरे मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.