प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से विवाह योजना का लाभ लेने के लिए दिव्यांगजन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। युवक के दिव्यांग होने पर 15 हजार, केवल युवती के दिव्यांग होने पर 20 हजार और दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की जाएगी। आवेदक की शादी एक अप्रैल 2025 के बाद होनी चाहिए। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने बताया कि इच्छुक दिव्यांगजन http//divyangjan.upsdc.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभाग में संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...