हजारीबाग, मई 4 -- इचाक, प्रतिनिधि। रविवार को प्रखंड के जगड़ा गांव के ग्रामीणों की बैठक सुनील मेहता के आवास पर हुई । इस बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक बंशी प्रसाद मेहता ने की और संचालन समाजसेवी किशोरी प्रसाद मेहता ने किया। बैठक में सौ से अधिक ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि शादी विवाह या अन्य उत्सवों के अवसर पर मांस मदिरा के उपयोग से गरीब परिवार कर्ज में डूबता जा रहा है। जिसके चलते कई परिवार प्रतिष्ठा में प्राण गंवाने के जैसे दबाव में आकर क्षमता से अधिक खर्च कर बैठते हैं। जिससे उनका परिवार गरीबी के स्तर से काफी नीचे चला जा रहा है।मंथन यह भी पढ़ें- इचाकडीह मंडा मेला के तिथि में हुआ बदलाव के बाद ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि विवाह के अवसर पर किसी भी परिवार के द्वारा बारातियों अतिथियों और ग्रामीणों का स्वागत मांस,मदिरा से न क...