सीतापुर, अप्रैल 14 -- बिसवां, संवाददाता इनर व्हील क्लब बिसवां द्वारा सामाजिक सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद कन्या के विवाह व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया गया। क्लब की अध्यक्षा गुरमीत कौर एवं सचिव तुलसी गुप्ता के नेतृत्व में क्लब सदस्यों ने कन्या को विवाह हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर उसके जीवन की नई शुरुआत में सहयोग दिया। अध्यक्षा गुरमीत कौर ने कहा कि इनर व्हील क्लब सदैव समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर रेनू मेहरोत्रा, कोऑर्डिनेटर गुंजन सेठ, एकता गुप्ता, किरण सिंघल, शिवानी अग्रवाल, अंजलि राजवंशी सहित क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- प्रेक्षण गृह में इनर व्हील क्लब ने लगाया वाटर कूलर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.