देवघर, मार्च 9 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र के बम्पास टाउन स्थित एक विवाह भवन में शादी समारोह के दौरान लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी के मामले में पुलिस को बडी कामयाबी हाथ लगी है। नगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से चोरी किए गए सामान का कुछ हिस्सा भी बरामद किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कुंडा थाना क्षेत्र के कोरियासा निवासी 21 वर्षीय प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस कुमार सिंह उर्फ गोलू तथा जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी गांव निवासी 48 वर्षीय विनोद कुमार साह शामिल हैं। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नगर थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.