आगरा, मई 3 -- लायंस क्लब विश्वास ने विजय नगर स्थित विजय क्लब में निर्धन परिवारों के चार जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि डॉ. आरएन वर्मा और अजय भार्गव ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। डॉ. आरएन वर्मा ने कहा कि समाज की भागीदारी से होने वाला विवाह ईश्वर का आशीर्वाद दिलाता है। अजय भार्गव ने कहा कि सामूहिक विवाह समानता और सहयोग का संदेश देते हैं। अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन चार परिवारों की नई शुरुआत का उत्सव है। बारात बैंड-बाजों के साथ विजय क्लब पहुंची। रश्मि अग्रवाल, वंदना गर्ग, रितु मित्तल, मीनू अग्रवाल, निधि बंसल, नमिता अग्रवाल, रितिका गुप्ता और नूपुर गोयल ने स्वागत किया। जयमाला के बाद पंडाल तालियों से गूंज उठा। सुशिल बंसल और सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि जोड़ों को अलमारी, टीवी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.