रुडकी, जनवरी 27 -- मंगलौर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद मंगलौर सभागार में मंगलवार को यूसीसी दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत मौके पर विवाह पंजीकरण कराने वाले व्यक्तियों को विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किए गये। इस दौरान अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी और अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी द्वारा सभी से आह्वान किया गया कि सभी व्यक्ति विवाह का पंजीकरण अवश्य कराएं। उक्त यूसीसी पंजीकरण आम नागरिक स्वयं अथवा सीएचसी केंद्र पर जाकर करा सकते हैं। इसके अलावा नगर पालिका में भी यूसीसी काउंटर बनाया गया है जहां पर मंगलौर क्षेत्र के आम नागरिक अपने विवाह का पंजीकरण करा सकते। उक्त पंजीकरण का लाभ उनको आगामी विभिन्न जनकल्याणकरी योजनाओं में मिलने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.