मथुरा, नवम्बर 26 -- श्रीराधा कालिंदी कुंज वैलफेयर सोसाइटी ने मंगलवार को विवाह पंचमी पर भगवान राम की भव्य बारात निकाली। इसमें सबसे आगे गणेश जी की एवं पीछे प्रभु राम के चारों अनुज घोड़ों पर सवार होकर निकले। इससे संपूर्ण वातावरण राममय हो गया। कॉलोनी को आकर्षक प्रकाश-सज्जा एवं मनोहारी अलंकरण से सजाया। बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत किया। भक्तों की पुष्पवर्षा, मंगलगान एवं जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बारात के बाद राम जानकी के विग्रह का वैदिक विधान से विवाह संस्कार कराया। अंत में प्रसाद वितरण किया। इसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें सुमित अग्रवाल राजा जनक, वन बिहारी अग्रवाल राजा दशरथ बने। इसमें सोसाइटी अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, मंत्री गुड्डू अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेश, कोषाध्यक्ष सुशील तिवारी, प्रचार मंत्री सचिन अग्रवाल, व्यवस्था मंत्री योगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.