महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब तक 2000 जोड़ों की शादी के लिए ऑनलाइन आवेदन आए हैं। इनका सत्यापन कार्य चल रहा है। जिला प्रशासन विवाह को भव्य और ऐतिहासिक कराने के लिए शुभ दिन देख रहा है। जल्द ही निर्धारित तिथि व स्थान की घोषणा हो सकती है। जो लोग अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वह तिथि घोषित होने से पहले तक आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के बेटियों की शादी कराया जाता है। विवाह के बाद लड़की के खाते में 60 हजार रूपये भेजा जाता है। इसके साथ ही विवाह के दिन दुल्हन को 25 हजार का उपहार भी दिया जाता है। इसमें पायल, बिछिया, साड़ी, बर्तन,कपड़ा, टोपी, सिंघोरा आदि होता है। विवाह के दिन बरातियों व घरातियों के लिए भोजन, नाश्ता,पानी व अन्य इवेंट पर 15 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.