विवाह के बाद हरिहरधाम पहुंचीं बगोदर बीडीओ निशा कुमारी
गिरडीह, अप्रैल 30 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर की बीडीओ निशा कुमारी विवाह के बाद पहली बार बुधवार को अपने पति के साथ बगोदर के प्रसिद्ध शिव मंदिर हरिहरधाम मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। पुजारी विजय कुमार पाठक के द्वारा नव दंपति को पूजा कराया गया। बता दें कि बीडीओ निशा कुमारी का विवाह 20 अप्रैल को संपन्न हुआ था। विवाह के बाद बुधवार को वह अपने पति के साथ हरिहरधाम मंदिर पहुंचीं और भगवान शिव के समक्ष माथा टेककर सुखी वैवाहिक जीवन, समृद्धि और पूरे बगोदर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- रुद्र महायज्ञ से भक्तिमय हुआ मुसेपुर, मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.