लखनऊ, फरवरी 24 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को माल ब्लाक में 85 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। इस दौरान 84 जोड़ो का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराया गया। वहीं एक जोड़े का निकाह हुआ। मलिहाबाद विधायक जयदेवी कौशल ने नवविवाहित जोडों को विभिन्न उपहार देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। रजवाड़ा लॉन में आयोजित समारोह में विधि विधान के साथ जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लिए। इस अवसर पर विधायक जयदेवी कौशल ने कहा कि गरीब परिवारों के लिये चलाई जा रही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सभी को लाभ पहुंचा रही है। इससे गरीब परिवारों को आर्थिक सम्बल मिल रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के खातों में 60 हजार रुपए सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.