विवाह के दौरान विवाद, दूल्हे के ताऊ की हत्या
वाराणसी, जून 19 -- जक्खिनी (वाराणसी), संवाद। मरुई (राजातालाब) गांव में बुधवार देर रात शादी समारोह में जयमाल के दौरान लड़की के चचेरे भाइयों ने विवाद कर लिया। जमकर मारपीट शुरू हो गई। किसी नुकीले हथियार से सीने में वार करने से लड़के के बड़े पिता (ताऊ) 52 वर्षीय बहादुर राम की मौत हो गई। राजातालाब पुलिस ने पांच को हिरासत में लिया है। मिर्जापुर के बगहा (चुनार) की युवती का पड़ोस के मरुई गांव के हिमांशु राम से प्रेम संबंध है। युवती के मां-पिता का पहले निधन हो चुका है। पुलिस के अनुसार युवती के रिश्तेदारों एवं परिजनों की सहमति से युवती की शादी हिमांशु से तय कर दी गई। यह भी तय हुआ कि शादी का पूरा खर्च लड़का पक्ष उठाएगा। शादी के लिए 15 जून को ही युवती लड़के के घर आ गई थी। तय तारीख पर बुधवार को शादी होनी थी। बुधवार को लड़की के रिश्तेदार एवं परिजन पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.